गौशाला में गोवंश गायब, चारा और पानी की भारी अनियमितता – विश्व हिंदू महासंघ ने उठाई आवाज
1 min readजसपुरा की इछावर गौशाला में गोवंश गायब, चारा और पानी की भारी अनियमितता – विश्व हिंदू महासंघ ने उठाई आवाज
बांदा

जिले के जसपुरा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत इछावर में संचालित अस्थाई गौशाला में विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति अपनी टीम के साथ पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गौशाला से गोवंश गायब हैं। गौशाला में खाने वाली चरही पर आज तक एक भी भूसा नहीं डाला गया है, और पानी वाली टंकी कई महीनों से साफ नहीं की गई है, जिसमें कीड़े भी पड़े हुए थे।
महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि जसपुरा ब्लॉक के अंतर्गत इछावर ग्राम पंचायत में लगातार गोवंशों को बाहर निकालकर चढ़ाया जाता है और गोवंशों के नाम पर धन का बंदरबांट किया जा रहा है। ग्रामीणों की जानकारी के अनुसार, गोवंशों को बाहर ले जाकर चराया जाता है, जिससे गोवंशों के नाम पर धन का दुरुपयोग हो रहा है। पूज्य महाराज जी के द्वारा गोवंशों को हर महीने बजट दिया जा रहा है, लेकिन बांदा जिले में बजट का बंदरबांट किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी बनती है कि गौशाला में गोवंश की उपस्थिति और भोजन की व्यवस्था की जांच करें, लेकिन यहां फर्जी रूप से डिमांड लगाकर गोवंशों के नाम पर पैसा निकाला जा रहा है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रवि देव सिंह राठौड़, गुड़िया सिंह, रिंकू, धर्मेंद्र अमित सिंह, सुनील महाराज आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
