ओवरलोड ट्रैक्टरों का आतंक, पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त और सीसी रोड टूटा
1 min readमवई बुजुर्ग गांव में ओवरलोड ट्रैक्टरों का आतंक, पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त और सीसी रोड टूटा
बांदा
जनपद के मवई बुजुर्ग गांव में ओवरलोड ट्रैक्टरों का आतंक जारी है। ये ट्रैक्टर चोरी की मोरम बालू लेकर गांव की बस्तियों से फर्राटे भरते हुए गुजर रहे हैं, जिससे पेयजल की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है और सीसी रोड भी टूट गया है।
सूत्रों के अनुसार, मिली जानकारी ये ट्रैक्टर रात में और सुबह पथरी गांव की तरफ से चोरी की बालू लेकर आते-जाते हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण ये अवैध गतिविधियां जोरों पर हैं।
वहीं पर कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि मवई बुजुर्ग गांव में ओवरलोड ट्रैक्टरों की आवाजाही से ग्रामीण परेशान हैं। ये ट्रैक्टर न केवल पेयजल पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि सीसी रोड को भी टूटने का कारण बन रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
क्या होगी कार्रवाई।

अब देखने वाली बात यह होगी कि इन अवैध बालू ले जा रहे ट्रैक्टरों के ऊपर क्या कार्रवाई होती है। क्या जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे और इन अवैध गतिविधियों को रोकेंगे।
