February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा 2026 में होगा ऐतिहासिक आयोजन बांदा में

1 min read
Spread the love

बांदा

Oplus_131072

जनपद में गूंजेगी आस्था की गूंज, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा 2026 में होगा ऐतिहासिक आयोजन

बुंदेलखंड की धरती बांदा अगले वर्ष एक भव्य धार्मिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पांच दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन वर्ष 2026 में बांदा में होने जा रहा है, जिसको लेकर पूरे जिले और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

यह आयोजन 16 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक प्रस्तावित है। कथा का आयोजन बांदा शहर के पंडित जी एंड डिग्री कॉलेज ग्राउंड में किया जाएगा। आयोजन स्थल पर सजावट, प्रबंधन और व्यवस्था को लेकर तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी हैं।

आयोजन की जानकारी देते हुए बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के प्रबंधक प्रवीण सिंह एवं संरक्षक दिलीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कथा के दौरान विशाल पंडाल, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, स्टेज निर्माण, प्रसाद वितरण और श्रद्धालुओं के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन न केवल बांदा बल्कि पूरे बुंदेलखंड के लिए गौरवपूर्ण होगा। अनुमान है कि इस कथा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

भक्तों में इस आयोजन को लेकर अभी से उत्साह और उमंग का माहौल है। कई धार्मिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवकों ने भी कार्यक्रम में सहयोग देने की इच्छा व्यक्त की है।

बांदा में पहली बार इतने बड़े स्तर पर होने जा रही हनुमंत कथा से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बनने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *