February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सामुदायिक शौचालयों में गन्दगी पर एडीओ पंचायत सख्त, केयरटेकरों को फटकार

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज अयोध्या

स्वच्छता अभियान को मजबूती देने के उद्देश्य से एडीओ पंचायत अरविन्द कुमार ने शनिवार को ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरदोइया एवं लक्ष्मणपुर ग्रन्ट में बने सामुदायिक शौचालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालयों की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई। जगह–जगह गन्दगी और सफाई व्यवस्था में लापरवाही देखकर अधिकारी ने कड़ा असंतोष जताया। उन्होंने दोनों ग्राम पंचायतों के सचिवों को केयरटेकरों के कार्यों की निगरानी करते हुए कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया है।

एडीओ पंचायत ने मौके पर मौजूद केयरटेकरों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में साफ–सफाई को बेहतर बनाने के लिए सामुदायिक शौचालय बड़ी योजना का हिस्सा हैं, ऐसे में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से निरीक्षण में स्थिति सुधार न मिलने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी शौचालयों की दुर्व्यवस्था पर अपनी नाराज़गी जताते हुए नियमित सफाई व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग की।

स्वच्छता को लेकर प्रशासन की इस सख्ती से उम्मीद है कि ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों की स्थिति अब सुधरेगी और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकेंगी।
राकेश कुमार मिश्र ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *