आईएएस सन्तोष वर्मा के द्वारा ब्राह्मण बहन बेटियों के खिलाफ अभ्रद्र टिप्पणी पर ब्राह्मणों में आक्रोश
1 min read
कादीपुर/ सुलतानपुर
मामला सन्तोष वर्मा आई0ए0एस0 अधिकारी के द्वारा संवैधानिक पद पर बैठकर ब्राह्मणों के खिलाफ बोल रहे हैं, मानों जातियों की व्यवस्था पर चुनौती देने वाली बातें बोल रहे हैं आखिर क्यूं? क्या सवर्ण समाज में चिंगारी को फेंक कर आग लगा देना चाहते हैं, कुंठित मानसिकता के वशीभूत होकर स्वर्ण समाज लगातार टारगेट किया जा रहा है। क्या सरकार में बैठे मंत्री एवं विधायक के द्वारा चिनगारी लगने के लिए उकसाते हैं,या शिक्षित होकर अशिक्षित के सम्पर्क में आने के कारण मतिभ्रष्ट हो जा रहा है। जिम्मेदार पद पर बैठकर सवर्ण समाज की बहन बेटियों की इज्ज़त पर भड़काऊ भाषण दे रहे क्या यह कहीं सरकार के इंसारे पर तो नहीं बोल रहे हैं, या सरकार में मंत्री व विधायक के इंसारे के बाद यह व्यायन तो नहीं दे रहें हैं,यह विचार करने योग्य है, जाति प्रमाण पत्र सरकार के क्रमचारियों द्वारा दिया जा रहा है, तो सर्वण सामाज को गाली क्यों?जो सवर्ण समाज के प्रधानमंत्री गृहमंत्री मुख्यमंत्री सांसद विधायक सरकार में बैठे हैं।वो किस लिए? क्या विहार चुनाव में सवर्ण सामाज को चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो हवा देने के लिए दू नाली, कट्टा,गोली, का डर दिखाकर चुनाव में ऐसे अधिकारियों को मिला कर अभ्रद्र भाषा उपयोग कर चुनाव जीतने की तैयारी तो नहीं चल रही है। सवर्ण समाज को जो भी तोड़ने का प्रयास करेगा उसका समूल नाश होने तय है।, क्या प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व मुख्यमंत्री योगीराज में सवर्ण समाज के हर एक नागरिक की मान सम्मान सुरक्षा जिम्मेदारी उठा सकते है। या नहीं यह सवाल?
सन्तोष कुमार वर्मा (आई. ए. एस.) के खिलाफ सुबह उस समय तहसील प्रांगण में हड़कंप मच गया जब संतोष कुमार वर्मा के खिलाफ मुर्दा बाद के नारे से गूंज उठा और ब्राह्मणों ने मोर्चा खोल दिया।और धरने पर बैठ गये। उपजिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी के काफी समझाने बुझाने के बाद ब्राह्मणों ने माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली/द्वारा उप जिला अधिकारी महोदय कादीपुर सुलतानपुर उत्तर प्रदेश के नाम पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन देते हुए पहुंचाने की बात कहा, उसके बाद ब्राह्मणों ने बताया कि —
1-आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों एवं संपूर्ण ब्राह्मण समाज के संबंध में अपमानजनक एवं अभद्र टिप्पणी के संबंध में इन्हें आईएएस अधिकारी पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए और इन्होंने इस पद की गरिमा गिराई है
2-आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों एवं संपूर्ण ब्राह्मण समाज के संबंध में अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी करने पर उनके ऊपर गंभीर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए
3-आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने ब्राह्मण समाज की बेटियों एवं संपूर्ण ब्राह्मण समाज की मान हानि की है जिसके संबंध में इनके विरुद्ध मानहानि का मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक/ विभागीय कार्रवाई की जाए
4 आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा आईएएस अधिकारी के गरिमा में पद पर सेवारत रहकर इस तरह का उक्त निंदनीय बयान देकर लोक सेवा नियमावली का उल्लंघन किया है जिसकी संबंध में उनके विरुद्ध उचित वैधानिक विभागीय कार्रवाई की जाए
5-आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने ब्राह्मण समाज की बेटियों एवं संपूर्ण ब्राह्मण समाज के संबंध में अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी कर समाज को तोड़ने एवं सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का कृत्य किया है जिसके संबंध में उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक एवं विभागीय कार्रवाई की जाए ताकि ऐसा कृत्य करने वाले को भविष्य में एक संदेश प्राप्त हो सके।
जिला अध्यक्ष पंडित राम नायक तिवारी प्रेम शंकर सुनील कुमार राम सहाय बृजेश शुक्ला विनय पांडे उर्फ बाबा पांडे राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अंशु सिंह बृजेश शुक्ला रमेश तिवारी राष्ट्रीय महासचिव मनोज पांडे रामसहाय दुबे विश्वनाथ मिश्र राष्ट्रीय संयोजक अरुण कुमार तिवारी बृजेश मिश्रा आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

