February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दो बाइकों की आमने–सामने हुई भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज अयोध्या
आज दिनांक 30 नवंबर 2025 को सुबह लगभग 08:00 बजे पलिया चौराहा, हैरिंग्टनगंज निवासी लवकुश पुत्र छेदीलाल अपनी बाइक UP42R 6514 (बजाज प्लैटिना) से रेवना स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे धर्मेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय मुरली, निवासी शंकरपुर जोहन, जो अपनी बाइक UP42AU 7137 से जमुआ किसी कार्यक्रम में खाना बनाने जा रहे थे, के साथ कश्मीराम का पुरवा सराय मजरा के पास आमने–सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सीएचसी हैरिंग्टनगंज भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें परिजनों के साथ जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।

दिनेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *