गोवंश का अवशेष मिलने से क्षेत्र में मचा हलचल, मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन जांच में जुटी
1 min readहैदरगंज थाना क्षेत्र में गोवंश का अवशेष मिलने से हलचल।
तहसील और पुलिस प्रशासन के मौके पर पहुंचकर किया जांच पड़ताल।
बीकापुर अयोध्या
हैदरगंज थाना क्षेत्र के विसुही नदी के समीप रसूलपुर और माझा सोनोरा बॉर्डर के पास झाड़ के झुरमुट के बीच में गुरुवार को गोवंश का संदिग्ध अवशेष मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। बगल में खून लगी हुई रस्सी भी पड़ी हुई थी। इसके अलावा कुछ दूर पर नमकीन के खाली पैकेट और शराब की खाली शीशी भी पड़ी थी। पशुओं को चराने गए कुछ ग्रामीणों ने मृत पशुओं के अवशेष देखकर गांव में सूचना दिया। जानकारी होने के बाद मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुनील राजपूत, प्रधान अनिल सिंह, सुभाष वर्मा, सरवन शर्मा, श्री राम सेना के विनोद सिंह, रामलीला समिति के अध्यक्ष मनीष सिंह सहित अन्य ग्रामीण पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद कोतवाली बीकापुर, थाना हैदरगंज, चौरे बाजार चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और तहसील प्रशासन को भी सूचना दी गई है। नायाब तहसीलदार रामखेलावन द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की गई तथा पशु चिकित्सक को बुलवाकर जांच के लिए सैंपल कलेक्ट करवाया गया। इसके करीब डेढ़ वर्ष पहले भी 2024 में यहीं से कुछ दूरी पर बिसुही नदी के के कछार में परोमा माझा सोनोरा के पास गोवंश के अवशेष बरामद हुए थे। जिसमें बीकापुर कोतवाली पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करके कई आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। नायब तहसीलदार रामखेलावन ने बताया कि गोवंश के अवशेष बरामद हुए हैं। फॉरेंसिक जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। पशुओं के मृत अवशेष को जेसीबी द्वारा गड्ढा खुदवा कर दफन करवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर सीओ पीयूष, बीकापुर कोतवाल लालचंद सरोज, हैदरगंज थाना अध्यक्ष विवेक राय, चौरे बाजार पुलिस चौकी प्रभारी राजेश पटेल पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। सर्वेश पांडेय


