मुकुट कॉम्प्लेक्स में चल रही लाल पैथ लैब्स की मुख्य शाखा पर स्वास्थ्य विभाग ने किया बड़ी कार्यवाही हुआ सील
1 min readअयोध्या जिले में स्थित रिकाबगंज में लाल पैथ लैब की मुख्य शाखा सील
अयोध्या रिकाबगंज स्थित मुकुट कॉम्प्लेक्स में चल रही लाल पैथ लैब की मुख्य शाखा को गुरुवार अपराह्न करीब 2:40 बजे स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। मरीज की एचबीएवनसी जांच रिपोर्ट में मात्र दो घंटे के अंतराल में अत्यधिक अंतर पाए जाने की लिखित शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई।मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर नोडल अधिकारी (झोलाछाप) डॉ. राजेश चौधरी की अगुवाई में पहुंची टीम ने लैब का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में चौंकाने वाली खामियां सामने आईं। लैब में पांच कर्मचारी (लैब टेक्नीशियन) कार्यरत मिले, जिनमें सिर्फ शशांक त्रिपाठी ही इम्पैनल्ड थे। एक अन्य इम्पैनल्ड टेक्नीशियन कुलदीप शुक्ला पहले ही नौकरी छोड़ चुके हैं, लेकिन इसकी सूचना सीएमओ कार्यालय को नहीं दी गई थी। बाकी तीन टेक्नीशियन पूरी तरह अवैध रूप से काम कर रहे थे।डॉ. निकिता शर्मा बिना नवीनी करण प्रमाण-पत्र और इम्पैनलमेंट के लैब में काम कर रही थीं। लाल पैथ लैब और रॉयल पॉल्यूशन कंट्रोल सर्विस के बीच हुआ अनुबंध पत्र संदिग्ध पाया गया। इलेक्ट्रिकल सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं दिखाया गया।

