February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रालसा की अनूठी पहल न्याय आपके द्वार लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान अभियान 10 नवम्बर से 10 फरवरी 2026 तक

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है।
स्थाई लोक अदालत एक न्यायिक संस्था है जहाँ आमजन की लोक उपयोगी सेवाओं बिजली, पानी, परिवहन, डाक, बीमा, टेलीफोन, नगर निकाय, बैंककारी और वित्तीय संस्थाएं, आवासीय सेवाएं, लिकवीफाइड पेट्रोलियम गैस सेवाएं, शैक्षिक या शैक्षिणिक संस्थाएं, आवास और भू-संपदा सेवाओं से जुड़ी शिकायतें सरल और निःशुल्क तरीके से सुनी जाती हैं। यह विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत स्थापित एक स्थायी संस्था है, जो हर जिले में काम करती है।
किन विवादों की सुनवाई की जाती है-
जल आपूर्ति-यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय से पानी का कनेक्शन नहीं मिला है। या जल विभाग बिल अधिक बना देता है, गलत मीटर रीडिंग कर देता है।
बिजली आपूर्ति-आपकी कॉलोनी में बिजली के तार लटकना, बिजली के तारों का खतरा, बिजली का बिल अधिक आना या गलत बिल। ट्रांसफार्मर खराब होने पर बार-बार शिकायत के बाद भी सुधार न होना। नया कनेक्शन देने में विभाग की देरी।
परिवहन सेवाए-आपके आस-पास सड़क की बदतर स्थिति होना, बसों और रेलों द्वारा आधारभूत सेवाएं नहीं दिया जाना। बस, रेल सेवा में लापरवाही से नुकसान होना।
स्वास्थ्य सेवाएँ-इलाज में गंभीर लापरवाही, अस्पताल एवं स्वास्थ्य केन्द्र में सफाई, आधारभूत सेवाओं की अनुपलब्धता। सरकारी अस्पताल में दवाएँ या सेवाएँ उपलब्ध न होना।
इसके अतिरिक्त बैंकिंग सेवाएं, बीमा सेवाएं, नगर निकाय सेवाएं, शैक्षिक/शैक्षिणिक सेवाएं, आवास एवं भू-संपदा सेवाएं, एलपीजी सेवाएं आदि से जुड़ी शिकायतों की भी सुनवाई होती है।
क्यों है यह आमजन के लिए उपयोगी- जब कोई सरकारी उपक्रम या लोक उपयोगी सेवा अपनी कर्तव्यपालना में असफल रहता है, तो नागरिक सीधे यहाँ शिकायत कर सकते हैं। प्रक्रिया में जन उपयोगी सेवाओं के अभाव से हुई हानि की क्षतिपूर्ति का भी प्रावधान है। यह सरल, सस्ता और शीघ्र न्याय का मार्ग है।
“न्याय रो सारथी रालसा की अनूठी पहलः“ न्याय आपके द्वार-लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान“ जन उपयोगी सेवाओं की समस्याओं के सुलभ एवं सुनिश्चित समाधान हेतु तीन माह का विशेष अभियान रालसा के विशेष अभियान का महत्व एवं प्रक्रिया प्रार्थी, दर्शित विहित प्रारूप में अथवा सरल हस्तलिखित प्रार्थना-पत्र, रालसा के समर्पित मोबाईल नंबर 9119365734, पर सीधे व्हास्ट्एप पर प्रेषित करें। सहायता प्राप्त करने हेतु आवेदन-पत्र भरना अनिवार्य नहीं है बल्कि आवेदक हाथ से लिखा साधारण आवेदन पत्र भी सीधे प्रेषित कर सकता है। आवेदक को अपने प्रार्थना पत्र के साथ केवल मात्र अपना पहचान पत्र संलग्न कर सीधे मोबाईल नंबर 9119365734 पर प्रेषित करना होगा। रालसा के नोडल अधिकारी द्वारा त्वरित रूप से आपकी शिकायत, सीधे संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित की जाएंगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समर्पित पीएलवी आपसे संपर्क करेंगे तथा जिविसेप्रा में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे उक्त रिपोर्ट के आधार पर जिविसेप्रा द्वारा स्थायी लोक अदालत में आपके प्रकरण की निःशुल्क पैरवी हेतु एलएडीसी, पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया जाएगा। स्थायी लोक अदालत के निर्णय से आपको अवगत कराया जाएगा। रालसा द्वारा प्रतिदिन की शिकायतों, प्रार्थना-पत्रों की सीधे निगरानी की जायेगी। स्थायी लोक अदालतों द्वारा, आवश्यकतानुसार संबंधित जिले में उक्त शिकायतों के निस्तारण हेतु कैम्प आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान न्याय तक पहुंच को सदृढ़ करने तथा संविधान में निहित न्याय और सेवा के मूल्यों को व्यवहार में उतारने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
स्थाई लोक अदालत कैसे काम करती है- यहाँ लंबे मुकदमे या जटिल साक्ष्य पेश करने की आवश्यकता नहीं होती। दोनों पक्षों के बीच सुलह से विवाद सुलझाने का प्रयास किया है। यदि दूसरा पक्ष उपस्थित नहीं होता, तो स्थाई लोक अदालत आदेश पारित कर सकती है। अपील नहीं की जा सकती, जिससे मामले का त्वरित और निर्णायक समाधान होता है।
स्थायी लोक अदालत में कौनसे मामले नहीं आते- अपराध संबंधी मामले, विवादित संपत्ति का मूल्य करोड़ रूपये से अधिक वाले मामले और सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से असंबंधित विवाद सामान्य व्यवसायिक या कर विवाद स्थायी लोक के दायरे में नहीं आते।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *