February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

परसपुर में किसानों को नहीं मिल रही डीएपी,भटक रहे अन्नदाता,किसान त्रस्त, अधिकारी मस्त

1 min read
Spread the love

शासन के दावे हवा हवाई, किसानों में आक्रोश

गोंडा।

परसपुर क्षेत्र में डीएपी खाद की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। खेती किसानी के समय में खाद न मिलने से किसान परेशान हैं, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन की चुप्पी किसानों के गुस्से को और बढ़ा रही है। किसानों का कहना है कि सरकारी भंडार केंद्रों पर खाद का स्टॉक खत्म है, जबकि निजी दुकानों पर मनमाने दाम पर बिक्री की जा रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी के चलते खाद माफिया सक्रिय हैं और गरीब व छोटे किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। खेती-बाड़ी के सीज़न में खाद न मिलने से फसल बोने में देरी हो रही है, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही डीएपी की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। स्थानीय किसानों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

महादेव मौर्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *