February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

वन विभाग की टीम के द्वारा मगरमच्छ को किया गया रेस्क्यू

1 min read
Spread the love

बबेरू रेंज के ग्राम ओरन में मगरमच्छ का आतंक खत्म

बांदा

जनपद के बबेरू रेंज के ग्राम ओरन में स्थित तालाब में पिछले कई दिनों से एक मगरमच्छ के दिखाई देने से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ था। बच्चों और मवेशियों के तालाब के पास जाने पर रोक लगा दी गई थी। ग्रामीण लगातार वन विभाग से कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

रेस्क्यू अभियान

आखिरकार शनिवार को वन विभाग की टीम ने बड़ी सतर्कता के साथ अभियान चलाकर मगरमच्छ को सकुशल रेस्क्यू कर लिया। प्रभागीय वनाधिकारी, बांदा द्वारा एक विशेष रेस्क्यू टीम का गठन किया गया था, जिसमें क्षेत्रीय वन अधिकारी, बबेरू सहित उनकी फील्ड स्टाफ टीम को विशेष जिम्मेदारी दी गई थी। टीम ने 22.11.2025 को तालाब के चारों ओर घेराबंदी करते हुए रणनीति के तहत अभियान शुरू किया।

सुरक्षित यमुना नदी में छोड़ दिया गया

कई घंटों की मेहनत, निगरानी और समझबूझ के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को नगर पंचायत ओरन के गढ़ाई क्षेत्र से निकालकर वाहन द्वारा उसके प्राकृतिक वास यमुना नदी की ओर रवाना हुई। वहां निर्धारित स्थान पर मगरमच्छ को सावधानीपूर्वक नदी में छोड़ने की पूरी प्रक्रिया पूरी की गई।

मगरमच्छ के पकड़े जाने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बच्चों और महिलाओं ने तालाब क्षेत्र में कई दिनों से चल रही दहशत खत्म होने पर वन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि इस रेस्क्यू अभियान ने लोगों की बड़ी चिंता दूर कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *