February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस के जांबाज़ सिपाहियों ने दिखाया जज़्बा,कर्नलगंज रसोई में लगी आग बड़ा हादसा टला

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज, गोण्डा।

कस्बे के स्टेशन रोड स्थित करनैलगंज रसोई में शुक्रवार की देर रात लगी अचानक आग पर पुलिसकर्मियों प्रखर वर्मा और राहुल राठौर ने बिना देर किए काबू पाया। उनकी बहादुरी और तेजी से बड़ी जनहानि और नुकसान टल गया। इस कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नलगंज कस्बे के स्टेशन रोड पर शुक्रवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब ‘करनैलगंज रसोई’ में अचानक आग भड़क उठी। रात करीब 11 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते अपना विकराल रूप लेना शुरू कर दिया। आसपास दहशत का माहौल बन गया और बड़ा हादसा होने की आशंका गहरा गई। लेकिन तभी स्थानीय लोगों की सूचना पर कर्नलगंज पुलिस चौकी से कांस्टेबल प्रखर वर्मा और राहुल राठौर तत्काल मौके पर पहुँचे। बिना समय गंवाए और बिना खतरे की परवाह किए दोनों सिपाहियों ने फायर कंट्रोल की जिम्मेदारी संभाल ली। लगातार प्रयास और बहादुरी से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र को भारी नुकसान से बचा लिया गया। उनकी तत्परता, अदम्य साहस और तेज़ कार्रवाई की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोग दोनों जवानों की प्रशंसा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *