सपा अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से एस.आई.आर. का समय बढ़ाने की मांग,मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर दी श्रद्धांजलि
1 min read
लखनऊ

समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय नेता जी श्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ समेत पूरे प्रदेश के जिलों-जिलों और देश के विभिन्न प्रांतों में मनाया गया।
समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नेता जी के प्रशंसकों ने उन्हें याद किया और नमन किया। अस्पतालों और गरीबों में फल वितरण किया गया तथा भण्डारो का आयोजन किया गया। श्रद्धेय नेता जी के बताए हुए रास्ते और समाजवादी विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया।
मुख्य कार्यक्रम समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में हुआ। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धेय नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम सभी लोग श्रद्धेय नेता जी को याद कर रहे हैं। नेता जी का पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा। समाजवादी पार्टी उन्ही के बताए हुए रास्ते पर चल रही है। नेता जी ने किसानों, नौजवानों, गरीबों, पिछड़ो, दलितो, अल्पसंख्यकों समेत सभी वर्गाे के हित में फैसले लेकर उनके जीवन में बदलाव लाने का काम किया।
यादव ने कहा कि आज नये तरह की लड़ाई छिडी हुई है चुनाव नये तरीके से लड़ा जा रहा है। हम लोगों को सूझ-बूझ और समझदारी से काम करना है। नेता जी ने संघर्ष का रास्ता दिखाया है। समाजवादी पार्टी संघर्ष के रास्ते पर चलते हुए संविधान, लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने की लड़ाई लड़ती रहेगी।
समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान छात्रो नौजवानों, किसानो समेत सभी वर्गों के लिए बड़े फैसले लिए गये थे। लाखो छात्रों को लैपटाप दिया, स्कूल कालेज बनवाये, किसानों को सुविधाएं दी, एक्सप्रेस-वे, आई.टी.सिटी, स्टेडियम और पार्क बनवाए, साइकिल ट्रैक, किसान बाजार, मंण्डियां बनाई। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया । समाजवादी पार्टी जब-जब सरकार में आई लोक कल्याण के तमाम कार्य किये और जनता को लाभ पहुंचाया।
भाजपा ने सत्ता में आने के बाद महंगाई बढ़ाने का काम किया, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है। जमीनो पर अवैध कब्जे हो रहे है। अन्याय अत्याचार चरम पर है। हर वर्ग परेशान है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनाव में हराना है।
कार्यकर्ता और नेता जनता के बीच रहकर उनके सुख दुख में शामिल रहें। भाजपा के झूठ के प्रचार को बेनकाब करें। भाजपा झूठ बोलने वाली और भूमाफिया पार्टी है।
इस मौके पर अखिलेश यादव को कमला स्वरूपा प्रजापति ने धरतीपुत्र श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी से सम्बन्धित स्मारिका भेंट की। स्मारिका में नेता जी के विचारों और संस्मरणो को स्थान दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज के संदीप यादव के सहयोग से दूध भंडारा का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर पार्टी के सर्वश्री किरणमय नन्दा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद अवधेश प्रसाद, सांसद सनातन पाण्डेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व सांसद कनकलता सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो0 अभिषेक मिश्रा एवं याशर शाह, पूर्व एम.एल.सी. डा0 मधु गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मौलाना इकबाल कादरी, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, पूर्व एम.एल.सी. पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता सभा कृष्ण कन्हैया पाल, डा0 आशुतोष वर्मा, पायल सिंह प्रदेश अध्यक्ष किन्नर सभा, अवधेश सिंह, नावेद सिद्दीकी, काशी नाथ, प्रवक्ता दीपक रंजन एवं फखरूल हसन चाँद, नवीन धवन बन्टी, सोनू कनौजिया, ज्योत्सना सिंह, एस.के राय, समेत अन्य प्रमुख नेताओं और बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय नेता जी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
अखिलेश यादव ने आज कहा कि चुनाव आयोग बिना किसी तैयारी के एस.आई.आर. (मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण) करा रहा है। बी.एल.ओ. को ट्रेनिंग नहीं दी गई। चुनाव आयोग सभी राजनैतिक दलों के लिए एक एस.ओ.पी. जारी करे और एस.आई.आर. का समय को बढ़ाया जाय।
समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और उसके अधिकारी 2024 के लोकसभा चुनाव में जिन विधान सभा सीटों पर समाजवादी पार्टी और इण्डिया गठबन्धन जीता है वहाँ पर एस.आई.आर. के बहाने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पचास हजार वोट काटने की साजिश कर रहे है। यही षडयंत्र बंगाल में भी हो रहा है।
उन्होंने कहा कि 2024 में लोक सभा चुनाव के बाद भाजपा और चुनाव आयोग सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल पर फोकस कर रहा है। यही दोनो राज्य सबसे जाता टार्गेट पर है। यादव ने कहा कि बिहार चुनाव देखने के बाद पता चलता है कि भाजपा चुनाव आयोग से मिल कर उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बड़ी तैयारी कर रही है। हम लोग चुनाव आयोग संस्था से निष्पक्षता की उम्मीद करते है। हम चाहते है कि आयोग हमारी शिकायते सुने और उन पर कार्यवाही करे। उत्तर प्रदेश के विधान सभा उप चुनाव और रामपुर लोक सभा उप चुनाव में सभी लोगों ने चुनाव आयोग की भूमिका को देखा है। उप चुनाव निष्पक्ष नहीं हुए समाजवादी पार्टी ने तमाम शिकायते की लेकिन आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की इससे पहले समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद उन मतदाताओं की सूची दी, जो वोट नहीं डाल पाए।जिनका नाम मतदाता सूची से जानबूझ कर डिलीट कर दिया गया था या इधर उधर कर दिया गया था। जिसके कारण 2022 में समाजवादी पार्टी सरकार नहीं बना पाई स.पा. ने काटे गए नामों की जो सूची दी थी उस पर कुछ जिलाधिकारियों ने बाते कहीं लेकिन जब हमने सवाल किये तो उनके पास कोई जवाब नहीं था।
अखिलेश यादव ने कहा कि बी.एल.ओ. एस.आई.आर. में पूरा सहयोग नहीं कर रहें है। उन्हे ट्रेनिंग नहीं दी गई। गणना पत्र फार्म भरने में तमाम तरह की समस्याऐ आ रहीं है। लोगो को 2003 की मतदाता सूची से जानकारियां हासिल करने में बहुत दिक्कते हो रही है। बी.एल.ओ. एक ही जगह बैठ जाते है। उन्हे ढूंढना पड़ रहा है। श्री यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओ से अपील की कि पूरे जिम्मेदारी के साथ वोटर लिस्ट ठीक कराये जो वोट बनने वाले है।बी.एल.ओ. से मिल कर उन सभी को बनवाए कोई भी वोट कटने न पाये जो भी शिकायतें मिलें उसे समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय तक जरूर पहुंचाये।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार साजिश के तहत कन्नौज समेत कई जिलो में बड़े पैमाने पर वोटो में हेता फेरी करा रही है। वोट हटा रही है। कार्यकर्ताओं को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा हर विधानसभा में 50 हजार वोट हटाने की जो साजिश कर रही है। उससे निपटने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता तैयार रहें। श्री यादव ने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए इस कार्य में मीडिया का भी सहयोग मांगा।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किया, जब जनता मुद्दों में हारने लगी तो वोट हटाने का नया तरीका एस.आई.आर. निकाला है। भाजपा सरकार ने मंहगाई बढ़ा दी बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम पर है। दवाई नकली आ रही है। अस्पतालों को बर्बाद कर दिया है। सरकार हर मामले में फेल हो गई है। मां गंगा नदी और यमुना नदी साफ नहीं हुई। भाजपा वर्तमान की बात नहीं करती है। वा या तो कई हजार साल पहले की बात करती है या 2047 की बात करती है। भाजपा सरकार की विदेश नीति फेल है। देश के सबसे खराब कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश में है। पीडितो की तहरीर नहीं लिखी जाती। अन्याय अत्याचार चरम पर है। अगर सरकार संवेदनशील होती, लोकतांत्रिक मूल्यों को समझती तो अपने आप सुधार करती लेकिन भाजपा सरकार को संविधान, कानून की कोई परवाह नहीं है। इस सरकार में अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता बन कर काम कर रहे है।
