February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शौच के लिए गई महिला से छेड़खानी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज़

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज, गोण्डा।

कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए खेत की ओर गई महिला से छेड़खानी के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में नामजद किए गए आरोपी पवन कुमार उर्फ बप्पू निवासी घरकुइयां की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 18 नवंबर की शाम लगभग 7 बजे वह अपने घर के पास खेत में गई थी। इसी दौरान आरोपी पवन कुमार वहां पहुंचा और उसका मुंह दबाकर जबरन छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। तहरीर में उल्लेख है कि आरोपी महिला की साड़ी घुटनों के ऊपर उठाने लगा और बदसलूकी की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर उसका पति मौके पर पहुंच गया और आरोपी को पकड़ लिया। लेकिन खुद को पकड़ा देख आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत के बाद मामला गंभीरता से लेते हुए पुलिस सक्रिय हो गई। कर्नलगंज कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध छेड़खानी, मारपीट, अभद्रता व धमकी संबंधी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *