February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उप जिलाधिकारी की गाड़ी डिवाइडर से टकराईं, एसडीएम व ड्राईवर, तहसीलदार घायल

1 min read
Spread the love

अयोध्या

Oplus_131072

मिल्कीपुर के उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार, नायब तहसीलदार रंजन वर्मा और दो गनर सरकारी गाड़ी से अयोध्या जा रहे थे

गाड़ी ड्राइवर शिव नारायण यादव चला रहे थे जैसे ही कार नौवां कुआं ओवरब्रिज पर पहुंची, अचानक डिवाइडर से टकरा गई कल शाम

टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिसको क्रेन से खींचकर साइड में किया गया

एसडीएम और नायब तहसीलदार सहित ड्राइवर घायल हो गए पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों को लेकर होने वाली मीटिंग में शामिल होने जिला मुख्यालय जा रहे थे।

जहां पर अधिकारियों को तुरंत मेडिकल सहायता दी गई ड्राइवर समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

SDM सुधीर कुमार के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि चालक के शरीर पर भी कई जगह गहरी चोटें आई हैं।

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

गनर कृष्ण कुमार ने बताया कि यह हादसा अचानक कुत्ता के आ जाने से हुआ है।

वहीं मिल्कीपुर के विधायक चंद्रभान पासवान जिलाधिकारी टीकाराम फुंडे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव दयाल ग्रोवर सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

दिनेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *