February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

परिक्रमा मार्ग पर एबीवीपी का हेल्थ कैंप, 300 से ज्यादा श्रद्धालु हुए लाभान्वित

1 min read
Spread the love

परसपुर गोंडा

चौरासी कोसी परिक्रमा में बढ़ती भीड़ और श्रद्धालुओं की थकान को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोंडा इकाई ने श्री गुरु नरिहर आश्रम, पसका में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। सुबह से शुरू हुआ यह हेल्थ कैंप देर शाम तक चला, जिसमें 300 से अधिक श्रद्धालुओं ने स्वास्थ्य जांच कराई और आवश्यक दवाएं निःशुल्क प्राप्त कीं। लंबी दूरी की पदयात्रा, गर्मी और शारीरिक थकावट से परेशान श्रद्धालुओं को शिविर में मिला त्वरित उपचार बड़ी राहत लेकर आया। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ अयोध्याधाम रामचरितमानस मंदिर के आचार्य पद्मनाभ दास और स्थानीय साधु-संतों ने संयुक्त रूप से किया। आचार्य दास ने शिविर में सेवा दे रहे कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि परिक्रमा जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है और एबीवीपी का यह प्रयास सराहनीय है। शिविर के दौरान विभाग संयोजक आदर्श तिवारी ‘आजाद’, दद्दू तिवारी, हर्षित शुक्ला, नगर मंत्री शिवम कुमार, राजन यादव सहित एबीवीपी के अन्य कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहे और हर श्रद्धालु तक समय पर चिकित्सकीय सहायता पहुंचाते रहे। विभाग संयोजक आदर्श तिवारी ‘आजाद’ ने बताया कि परिक्रमा मार्ग पर लगातार बढ़ रही भीड़ और श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शिविर लगाया गया, ताकि कोई भी श्रद्धालु बिना उपचार के परेशान न हो। एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि जनसेवा परिषद की प्राथमिकता है और आगे भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *