February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एसआईआर कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 4 बीएलओ हुए सम्मानित

1 min read
Spread the love


धौलपुर

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य जारी है। निर्वाचन विभाग राजस्थान द्वारा जिले के 78-विधानसभा क्षेत्र बाड़ी के 4 बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रारंभ की अवधि में ही मतदाताओं के परिगणना प्रपत्रों को शतप्रतिशत डिजिटाइज कर राष्ट्रीय महत्व के कार्य में उल्लेखनीय योगदान करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी द्वारा सम्मानित और प्रोत्साहित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि समस्त कार्मिक राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को पूर्ण गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले में कई बीएलओ द्वारा ईएफ वितरण और डिजिटाइजेशन में शत-प्रतिशत कार्य करने पर उनको सम्मानित किया गया है।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने 78-बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 247 के की बीएलओ दुर्ग सिंह, भाग संख्या 153 के बीएलओ रवि कुमार, भाग संख्या 22 के बीएलओ दिनेश कुमार एवं भाग संख्या 9 के बीएलओ प्रमोद कुमार को सम्मानित और प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले बीएलओ से आह्वान किया कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्य बीएलओ का उक्त कार्यों में सहयोग करें। सभी मिलकर कार्य करेंगे तो जिले में एसआईआर कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र 77-बसेड़ी में 1 लाख 35 हजार 418, 78-बाड़ी में 1 लाख 65 हजार 299, 79-धौलपुर में 1 लाख 16 हजार 66 तथा 80-राजाखेड़ा में 1 लाख 2 हजार 446 कुल 5 लाख 19 हजार 229 ईएफ 56.57 प्रतिशत को डिजिटाईड किया गया है। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरिराम मीना, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी भगवत शरण त्यागी, कर्मवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *