February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, शिक्षा की शक्ति से ग्रामीण विकास को नई दिशा-पलाश श्रीवास्तव

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

जिले के ग्राम कछपुरा आंगई में आईआईएफसीएल कंपनी एवं जिला परिषद के सहयोग से ग्रामीण डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह पहल विकसित भारत के विजन को ग्रामीण विकास के माध्यम से साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें शिक्षा को आधारस्तंभ माना गया है।
कार्यक्रम के दौरान आईआईएफसीएल के प्रबंध निदेशक पलाश श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण भारत ही हमारे देश की असली ताकत है। यदि गांवों के बच्चे डिजिटल लाइब्रेरी से जुड़ जाएँ, तो वे किसी भी बड़े शहर के बच्चों से कम नहीं रहेंगे। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पढ़ाई और तकनीक तक बराबर पहुंच हर बच्चे का अधिकार है। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि हमारे युवा नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओ बचे और दूसरो को भी जाग्रत बनाये। हेलमेट, सीट बेल्ट और सड़क के नियमों का पालन कर हम सड़क दुर्घटना कम कर सकते है।
उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नए अवसरों की कुंजी है। डिजिटल लाइब्रेरी का उद्देश्य गांव के हर बच्चे खासकर लड़कियों को वह मंच देना है, जहाँ से उनका सपना ऊँचाई छू सके। हम चाहते हैं कि यह लाइब्रेरी सिर्फ पढ़ने की जगह नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को उड़ान देने का केंद्र बने।
उन्होंने यह भी बताया कि आईआईएफसीएल जिला परिषद के साथ साझेदारी करके धौलपुर जिले के कई गांवों में ऐसी आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित कर रहा है, जिनमें कंप्यूटर लैब, डिजिटल टीवी, वाई-फाई, आरामदायक फर्नीचर सहित बच्चों के विकास हेतु करियर काउंसलिंग के साथ कई सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद आव्हाद निवृत्ति सोमनाथ ने इस परियोजना को ग्रामीण शिक्षा में एक नई क्रांति बताते हुए कहा कि यह डिजिटल लाइब्रेरी संविधान घर के नाम से जानी जाएगी, जिससे ग्रामवासियों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति समझ, डिजिटल इंडिया में सहभागिता, जनभागीदारी के साथ सामुदायिक स्वामित्व की भावना, रोजगार और कौशल विकास में मदद, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार जिससे ग्रामीणों के जीवन में भविष्य में दूरगामी स्थायी बदलाव देखने को मिलेंगे।
इस मिशन का उद्देश्य जन-भागीदारी के साथ महिलाओं और छात्राओं को सशक्त बनाना है। लड़कियां भी गांव आइडियल बनेगी जो गांव से देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
कार्यक्रम में जिला परिषद से पवन कुमार, गौरव सिंघल, ऐश्वर्य मुद्गल एवं आईआईएफसीएल की ओर से सुबोध शर्मा, विकास अधिकारी गिर्राज, सरपंच प्रतिनिधि रामलखन मीणा, किशन सिंह, धर्मेंद्र के साथ अनेक ग्राम पंचायत के सरपंच, युवाओं तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

विजय कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *