February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में विधायक दल नेता चयन की जिम्मेदारी केशव प्रसाद मौर्य

1 min read
Spread the love

बिहार

भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार की राजनीति में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के इस निर्णय के बाद बिहार में नेतृत्व चयन प्रक्रिया को नई दिशा मिलने की संभावना जताई जा रही है।इसी क्रम में सुल्तानपुर के युवा भाजपा नेता आशीष पाण्डेय सनी और विश्व हिंदू परिषद के विभाग समरसता प्रमुख संजय तिवारी ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। दोनों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *