February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर ध्वजारोहण कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का मुख्यमंत्री योगी ने किया निरीक्षण

1 min read
Spread the love

अयोध्या

आज जनपद अयोध्या भ्रमण के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर ध्वजारोहण कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रम के सम्बन्ध में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।

मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों के प्रवास, मन्दिर तक सुगम आवागमन तथा कार्यक्रम के दौरान बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा सम्बन्धी तैयारियों सहित अन्य व्यवस्थाओं के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही, श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर परिसर में कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

उन्होंने तैयार किए जा रहे हेलीपैड स्थल तथा महर्षि वाल्मीकि अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *