भोजन करके लौट रहे युवक हिमांशु दुबे को दबंगों ने जमकर पीटा
1 min read
सुलतानपुर
जिले के लम्भुआ तहसील के चांदा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम किन्दीपुर के रहने वाले हिमांशु उम्र 15 बर्ष पुत्र धीरेन्द्र नाथ से जुड़ा हुआ है । निमंत्रण खाने मदनपुर गांव गये थे वहा से खाकर लौट रहे हिमांशु दुबे युवक को नितिन पुत्र भगत निषाद ने गाली-गलौज देते हुए मारपीट शुरू कर दिया, उसके बाद लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया हल्ला गुहार सुनकर लोग दौड़े तब जाकर जान बच पाया, जाते जाते हिमांशु दुबे को व उनके परिवार को जान मारने की धमकी दिया, पीड़ित की हालत गंभीर अवस्था में है अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर इलाज चल रहा है और डाक्टर ने सुलतानपुर अस्पताल एक्स रे कराने के लिए रिफर कर दिया और एवं चांदा कोतवाली मे 115(2), 352, 351(3), 324(2) धाराओं मे मुकदमा लिखा गया है।

