शासन की मंशा के अनुरूप हर पीड़ित को न्याय पहली प्राथमिकता :-उप जिलाधिकारी
1 min read
जालौन

जालौन मतदाता में चल रहे फिर कार्य एस आई आर तथा फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर कराया जाएगा, किसानों से अपील की जा रही है कि वह अपनी पराली ना जलाएं, इसके अलावा सड़क किनारे पड़े मटेरियल सामग्री गिट्टी बालू आदि के ढेर स्वतः लोग हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह बात नवआगुन्तक एसडीएम हेमंत पटेल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे द्वारा कानून व्यवस्था सुदुढ बनाए रखने के उपजिलाधिकारी के फेर बदल किये, जिसमे जालौन मे तैनात एसडीएम विनय कुमार मोर्य का स्थांनातरण कर उनके स्थान पर हेमंत पटेल को जालौन की कमान सौंपी। बताते चलें कि हेमंत पटेल इससे पूर्व भी अल्पकालीन समय में जालौन को सेवाएं दे चुके हैं,एसडीएम हेमन्त पटेल ने कार्यभार संभालते ही सभी का परिचय प्राप्त किया तथा पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनूरुप पीड़ित को न्याय दिलाना तथा क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढे यह उनका हमेशा प्रयास रहेंगा, इसके अलावा मतदाता सूचियां में एस आई आर का कार्य को प्राथमिकता के तौर पर करेंगे,किसानों के फार्मर रजिस्ट्रेशन भी करवाए जाएंगे, उन्होंने व्यापारियों तथा बिल्डिंग मटेरियल वालों को आगाह करते हुए कहा कि सड़क किनारे या सड़क के बीच जो भी सामग्री डाले हो उन्हे हटा ले, इनके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपनी सामग्री सड़क से सटे हुए ना डालें,
