February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कलेक्ट्रेट में मिनिस्ट्रीयल संघ का शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न, सुरेन्द्र कुमार अध्यक्ष व धर्मेन्द्र बने महामंत्री

1 min read
Spread the love

गोण्डा।

कलेक्ट्रेट गोण्डा स्थित प्रशासनिक अधिकारी कक्ष में उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, जनपद शाखा गोण्डा का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित व पारदर्शी माहौल में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया प्रातः 10 बजे से शुरू होकर अपरान्ह 2 बजे तक चली। चुनाव अधिकारी के रूप में वीरेन्द्र कुमार तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं राजेश कुमार श्रीवास्तव, रीडर न्यायालय जिलाधिकारी ने चुनाव संचालन की जिम्मेदारी संभाली। सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, मुजीबुर्रहमान, गंगाधर दूबे एवं अमित गुप्ता (ईडीएम) की टीम ने मतदान व मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया। कुल 78 में से 74 मतदाताओं ने मतदान कर अपने अधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर हुए मुकाबले में सुरेन्द्र कुमार को 38 तथा संदीप कुमार को 27 मत मिले। इस प्रकार सुरेन्द्र कुमार 11 मतों से विजयी घोषित हुए। महामंत्री पद पर धर्मेन्द्र कुमार को 35 तथा अजय कुमार दूबे को 32 मत प्राप्त हुए। धर्मेन्द्र कुमार 3 मतों से विजयी बने। वहीं संगठन के अन्य पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष : राजेश कुमार पाण्डेय (निर्विरोध), कनिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार रावत (निर्विरोध), संगठन मंत्री राकेश पाण्डेय (निर्विरोध), संयुक्त मंत्री वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय (निर्विरोध) चुने गए। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व पारदर्शी रही। चुनाव संपन्न होने के बाद सभी कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। अंत में निर्वाचन अधिकारियों ने सभी पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *