February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नमो-नमो मोर्चा का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन, नीलम सिंह हुईं महिला विंग की जिला प्रभारी मनोनीत

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज में नमो-नमो मोर्चा का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन, नीलम सिंह हुईं महिला विंग की जिला प्रभारी मनोनीत

गोंडा

जिले के कर्नलगंज क्षेत्र में नमो-नमो मोर्चा संगठन का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजय पांडेय के आवास पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी तथा जिला अध्यक्ष श्री श्री 1008 महंत सुनील पुरी की गरिमामयी उपस्थिति ने बैठक को ऊर्जा और दिशा प्रदान की। सम्मेलन में संगठन विस्तार, मजबूती और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा- महिला विंग की जिला प्रभारी (गोंडा) के रूप में नीलम सिंह का मनोनयन। जैसे ही उनकी नियुक्ति की घोषणा हुई, पूरे परिसर में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल छा गया।

वरिष्ठ नेताओं की रही विशेष उपस्थिति

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी, जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री श्री 1008 महंत सुनील पुरी, अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजय पांडेय, नगर अध्यक्ष अरविंद गिरी (महंत बाबा भैरवनाथ), विधानसभा अध्यक्ष कर्नलगंज गिरीश शुक्ला, कटरा विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष महिला विंग सरिता मिश्रा सहित खुशबू सिंह, ममता मिश्रा तथा बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नीलम सिंह ने जताया आभार, बोलीं— पूरी निष्ठा से निभाऊंगी नई जिम्मेदारी

जिला प्रभारी बनाए जाने पर नीलम सिंह ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वह महिला विंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी, समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करेंगी। संगठन में नई ऊर्जा का संचार नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नीलम सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सम्मेलन के दौरान एकजुटता, उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला। सभी ने माना कि यह नियुक्ति संगठन में नई ऊर्जा और महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इस प्रकार, कर्नलगंज में आयोजित यह कार्यकर्ता सम्मेलन नमो-नमो मोर्चा की संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की सक्रिय भूमिका का संकेत देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *