February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक बेहोश मिला, हालत गंभीर

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक बेहोश मिला, हालत गंभीर

कर्नलगंज, गोंडा।

कर्नलगंज रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार की सुबह एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक काफी देर से प्लेटफॉर्म से थोड़ी दूरी पर स्टेशन परिसर में पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ के कांस्टेबल मुन्ना यादव तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता देखते हुए पीआरवी 112 को सूचित किया। इसके बाद पीआरवी टीम की मदद से युवक को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज भेजवाया गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने युवक की हालत नाजुक बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान युगुल किशोर पुत्र सुरेश उम्र 37 वर्ष निवासी बढ़या, बिचलौल, सिसवा बाजार (महराजगंज) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक काफी समय तक स्टेशन परिसर में बेसुध पड़ा रहा, जिसके बाद लोगों ने आरपीएफ को सूचना दी। युवक की बेहोशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *