February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पल्स पोलियो अभियान के संबंध में जिला टास्क फोर्स बैठक आयोजित

1 min read
Spread the love

पल्स पोलियो अभियान के संबंध में जिला टास्क फोर्स बैठक आयोजित
सभी संबंधित विभाग अभियान की सफलता के लिए आपसी समन्वय से करें कार्य-एडीएम
धौलपुर,

आगामी 23 नवंबर को आयोजित उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला टास्क फोर्स की बैठक आायोजित की गई। बैठक में उन्होंने ने सभी संबंधित अधिकारियों को उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने तथा शून्य से 05 साल तक बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए सभी एसडीएम एवं बीसीएमओ को निर्देश दिए हैं कि उपखण्ड स्तर पर टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित कर महत्वपूर्ण गतिविधियों की सघन कार्ययोजना बनाकर इनका सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। अभियान की सफलता के लिए धर्म गुरुओं से भी अपील करवाए।
उन्होंने शिक्षा विभाग विभाग के अधिकारियों को पल्स पोलियो अभियान के लिए जिले की समस्त विद्यालय क्षेत्रों स्थानीय शिक्षकों द्वारा गृह संपर्क के दौरान अभियान का प्रचार-प्रसार के करने के निर्देश दिए। पोलियो बूथ के लिए चिन्हित शालाएं रविवार को भी खोली जाए। साथ ही आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि महिला बाल विकास द्वारा पल्स पोलिया अभियान से 3 दिन पूर्व 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को घर-घर भ्रमण पश्चात शत-प्रतिशत नामवार सूचीबद्ध करना सुनिश्चित करें। समस्त आंगनवाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा अभियान दिवसों का प्रचार- प्रसार करें। पोलियों बूथ चिन्हित पर आंगनवाडी केन्द्रों में अभियान दल के सदस्य के रूप में, स्थानीय कार्य योजना अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका का बूथ दल में शामिल रहें। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.धर्मसिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 23 नवंबर को बूथ पर तथा अगले दो दिन घर-घर जाकर पोलियो दवा पिलाई जायेगी। अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए 1 हजार 31 बूथ, 17 मोबाइल टीम तथा 160 सुपरवाईजर्स की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही 22 ट्रांजिट दलों के माध्यम से पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को सफल बनाने सूक्ष्म कार्ययोजना बनाई गई है। बैठक में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार शर्मा ने अभियान की सफलता के लिए बनाई गई कार्य योजना के बारे में अवगत कराया। इस दौरान सभी संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *