February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अतिरिक्त जिला कलक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

बिजली, पानी, मौसमी बिमारियों को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारी अपने कार्यो का निर्धारित समय में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को राजस्थान संपर्क पोर्टल, 181, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं का प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। आमजन से जुड़ी प्रत्येक समस्या का निस्तारण किया जाना सभी जिला स्तरीय अधिकारियों का दायित्व है। जिस विभाग को परिवेदना प्राप्त होती है। उसका निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पीएचईडी को पेयजल की समय-समय पर गुणवत्ता जांच करने के निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त पेयजल आपूर्ति लाइनों की मरम्मत करवाने के भी निर्देश दिए। बैठक में सभी विभागों से संबंधित बजट घोषणाओं की समीक्षा कर अपेक्षित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षण अभियन्ता विद्युत विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए इस समय बिजली की आवश्यकता अधिक होती है। इसलिए किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि वर्षा से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बजट घोषणा के अन्तर्गत तहसील भवन निर्माण के कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संयुक्त निदेशक कृषि विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों द्वारा की जा रही फसल बुवाई के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *