February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

100 से अधिक चालकों की नेत्रों का कराया परीक्षण एस एन महाविद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी व जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के दिशा निर्देशन में मनाई जा रहे। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जिला परिवहन कार्यालय में वाहन चालकों के नेत्रों के परीक्षण को लेकर शिविर लगाया गया। जिसमें 100 से अधिक चालकों ने अपने आंखों का परीक्षण कराया। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत हमारे द्वारा दूसरी बार नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन कराया गया है। शिविर में वाहन चालकों की नेत्रों का परीक्षण करा कर उन्हें निःशुल्क परामर्श प्रदान किया गया है। वरिष्ठ नेत्र सहायक अजब सिंह ने चालकों से कहा कि वह अनिद्रा की स्थिति में अभी वाहन का उपयोग ना करें। दृष्टि दोष होने पर चश्मे का उपयोग करें तथा समय-समय पर अपनी आंखों का परीक्षण करते रहे।
इसके अलावा परिवहन निरीक्षक ओम प्रकाश चौधरी द्वारा मनियां के एस एन महाविद्यालय में छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी उपलब्ध कराई गई परिवहन निरीक्षक ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि आज का विद्यार्थी कल का सुयोग्य नागरिक होता है। इसलिए यदि आप विद्यार्थी जीवन में ही यातायात नियमों की पालना करेंगे तो आप दूसरों के लिए भी प्रेरणा के स्रोत बनोगे।
उन्होंने कहा कि आप प्रतिदिन सफर करते हैं यदि आपको सड़क पर कोई घायल पीड़ित नजर आता है तो आप तत्काल प्रभाव से उसे नजदीकी चिकित्सालय में पहुंच कर मानव धर्म निभाएं और गुड सेमरिटर्न के रूप में अपनी पहचान स्थापित करें। उन्होंने कहा कि गुड सेमीरिटर्न को राजस्थान सरकार द्वारा 10 हजार रूपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की पालना को लेकर शपथ ग्रहण कराई तथा महाविद्यालय आने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने पर जोर दिया।
प्रवीण भाई की ओर से डीआरएम कॉलेज व वर्षा हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में भी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य प्रदीप लवानियां, संजीव कुमार, उमेश चंद, अनुज जैन व सचिन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *