विधानसभाओं में 100 प्रतिशत ईएफ वितरण कार्य पूर्ण
1 min readजिले की चारों विधानसभाओं में 100 प्रतिशत ईएफ वितरण कार्य पूर्ण
3 लाख 35 हजार 969 ईएफ का किया गया डिजिटाइजेशन
धौलपुर
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में तहत जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के कुशल निर्देशन में अनुकरणीय प्रदर्शन कर एक बार फिर साबित किया है कि संगठित प्रयास, मजबूत प्रशासनिक नेतृत्व और जनता की सक्रिय भागीदारी से किसी भी अभियान को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया सकता है। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों बसेड़ी, बाड़ी, धौलपुर एवं राजाखेड़ा में बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाईजेशन के कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों 77-बसेड़ी, 78-बाड़ी, 79-धौलपुर तथा 80-राजाखेड़ा में शतप्रतिशत ईएफ वितरण का कार्य पूर्ण हो गया है। साथ ही विधानसभा क्षेत्र 77-बसेड़ी में 92 हजार 664, 78-बाड़ी में 1 लाख 11 हजार 344, 79-धौलपुर में 71 हजार 309 तथा 80-राजाखेड़ा में 60 हजार 652 कुल 3 लाख 35 हजार 969 ईएफ को डिजिटाईड किया गया है।
चारो विधानसभा क्षेत्रों में इन बीएलओ ने किया उत्कृष्ट कार्य
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 77-बसेड़ी विधानसभा में भाग संख्या 159 के बीएलओ राजकुमार प्रजापति ने शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण कर 80.84 प्रतिशत एवं भाग संख्या 180 के बीएलओ राजेश कुमार ने 80.56 प्रतिशत, 78-बाड़ी विधानसभा में भाग संख्या 247 के बीलएओ दुर्ग सिंह ने 90.46 प्रतिशत एवं भाग संख्या 153 के बीएलओ रवि कुमार ने 88.81 प्रतिशत, 79-धौलपुर विधानसभा में भाग संख्या 147 के बीएलओ राजवीर सिंह गुर्जर ने 87.11 प्रतिशत तथा 80-राजाखेड़ा विधानसभा में भाग संख्या 201 के बीएलओ भूपेन्द्र कुमार 79.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटलाईजेशन किया। उन्होंने जिले के सभी बीएलओ से अपील करते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ से प्रेरणा लेकर गणना प्रपत्रों का शतप्रतिशत डिजिटाईजेशन शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने मतदाताओं से आव्हान किया कि सत्यापन के दौरान बीएलओ को सही जानकारी उपलब्ध करवाकर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हिस्सा बने। जिससे राज्य की सही व अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जा सके।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

