यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी
1 min readधौलपुर

जिले में यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में कल जिले भर में यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर 217 वाहन चालकों के विरुद्ध की कार्रवाई, 1100 आमजन को किया गया जागरूक
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में राजस्थान सरकार एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले भर में 4 से 18 नवंबर तक चलाया जा है। अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने, गलत दिशा में गाड़ी चलाने और अन्य उल्लंघनों पर सख्त एक्शन लेते हुए अब तक जिले में हजारों वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि अभियान में कल यानि 16 नवंबर को जिले भर में सभी थानों की पुलिस टीमों द्वारा अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 217 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की है एवं 1066 आमजन को यातायात नियमों के विरुद्ध जागरूक किया गया है। इस दौरान 09 चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने, 19 को तेज गति से गाड़ी चलाने, 32 को गलत दिशा में वाहन चलाने, 02 को खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने, 44 को बिना रिफ्लेक्टर और 38 को बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने एवं 73 अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के सम्बन्ध में कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही बाड़ी एवं बसेड़ी कस्बों में थानाधिकारियों ने बाजार में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान
