श्रीमद् भागवत कथा में तपस्वी छावनी अयोध्या पीठाधीश्वर, जगद् गुरु परमहंस आचार्य जी महाराज का आगमन
1 min readसुल्तानपुर।
लोहरामऊ हरिपुर बनवा में धार्मिक उत्साह का वातावरण चरम पर है। जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को शाम 5:00 बजे डॉ. अशोक मिश्रा के निज निवास पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में तपस्वी छावनी अयोध्या पीठाधीश्वर, जगद् गुरु परमहंस आचार्य जी महाराज का आगमन प्रस्तावित है।
जगद् गुरु के आगमन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों व भक्तों में गहरा उत्साह और श्रद्धा देखने को मिल रही है। आयोजन स्थल पर तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं, वहीं समिति के सदस्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने में लगातार जुटे हुए हैं।
भक्तों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रबंधक ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित कर लिया है, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

