February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को लेकर योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला,फ्री में लगेगा 50 हजार वाला इंजेक्शन

1 min read
Spread the love

सीएम योगी का बड़ा फैसला

यूपी में हार्ट अटैक मरीजों को मिली संजीवनी

लखनऊ

यूपी में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार प्रदेशभर में हार्ट अटैक के मरीजों की जान बचाने के लिए शानदार पहल शुरू की है। योगी सरकार के इस फैसले से यूपी में हार्ट अटैक से मरीजों की जान बचाई जा सकेगी।
हार्ट अटैक मरीजों में जगी उम्मीद
दरअसल, योगी सरकार हार्ट अटैक मरीजों को बचाने के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों एवं प्रमुख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ​इंजेक्शन उपलब्ध करा रही है. खास बात यह है कि मरीजों का यह इंजेक्शन फ्री में लगाई जाएगी. बाजार में खरीदने जाएंगे तो यह इंजेक्शन 40 से 50 हजार रुपये में मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *