February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रात के अंधेरों में टैक्टर ट्राली व पिकअप पर लादकर पार कराई जा रही हरे पेड़ों की लकड़ियां, प्रशासन मौन

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

रात के अंधेरों में टैक्टर ट्राली व पिकअप पर लादकर पार कराई जा रही हरे पेड़ों की लकडियां

वन विभाग निष्क्रियता,पुलिस की मिलीभगत से होती है हरे पेड़ों की काटन देर रात पार कराते हैं लकडिय़ां जब की पिकेट पर मौजूद रहती हैं पुलिस

दोस्तपुर क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटान रोकने के लिए सरकार गंभीर क्यों न हो लेकिन वन विभाग की निष्क्रियता व पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से उसकी मंशा पर पानी फिर रहा है। हरे पेड़ों की कटान धड़ल्ले से की जा रही है। जिसमें पुलिस की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता है लेकिन वनविभाग व पुलिस अफसरों तक भनक नहीं लग पा रही है। जिससे हरियाली पर आरा चलाने वाले ठेकेदारों पर शिकंजा नहीं कस पाया जा रहा है। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पेड़ों पर रोजाना आरा चल रहा है। चंद पैसा कमाने की भूख में लोग प्रकृति से खिलवाड़ किए जाने से बाज नहीं आ रहे हैं। सरकार जहां गांव-गांव पौध लगवाकर लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प दिलवा रही है। वही ऐसे में ठेकेदार पेड़ों पर आरा चलाने से बाज नहीं आ रहे है। शुक्रवार शाम के बाद पुलिस बूथ ब्लॉक चौराहे पर प्रतिदिन की तरह ठेकेदारों द्वारा काटे गये पेड को ट्रैक्टर ट्राली व पिकअप से ले जाया जा रहा था कहने को सब सही है लेकिन रात के अंधेरों में थाना क्षेत्र से हरे पेड़ों की कटाई के बाद लकडियों को लादकर अवैध आरा मशीनों व लकड़ी सप्लायरों तक पहुंचाया जा रहा है कोई रोकने वाला नही है। कुछ ग्रामीणों ने नाम न लिखने पर बताया कि ठेकेदारों के द्वारा हरे पेड़ों की कटान अवैध तरीके की जा रही है। काटने का विरोध भी करते हैं तो वह लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। रेंजर विनय श्रीवास्तव ने बताया है कि जानकारी मिलती है जांच करवाकर कार्रवाई की जाती है। अभी इन्हें कौन बताएं क्षेत्र में उनके कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं तो जानकारी क्यों नहीं मिलती इनको।

A.K. ti…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *