अधिशासी अभियंता के निर्देशन में उपखंड राजाखेड़ा में सहायक अभियंता ने अवैध जम्फरों को हटाने की कार्यवाही
1 min readधौलपुर

अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा के निर्देशन में उपखंड राजाखेड़ा में सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने अवैध जम्फरों को हटाने की कार्यवाही के लिए तीन टीम का गठन किया जिसमें टीम 1.कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा के निर्देशन में राजाखेड़ा कस्बा में कार्यवाही की गई जिसमें एल टी लाइन पर डालें गए 120 अवैध केबलों को हटाया गया और मौके पर ही 8 वीसीआर भर कर करीब 2.1 लाख का जुर्माना लगाया गया। टीम 2. द्वारा कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल के नेतृत्व में राजाखेड़ा ग्रामीण क्षेत्रों में 80 अवैध केबलों को हटाया गया।टीम 3 कनिष्ठ अभियंता रणवीर सिंह मूंड के नेतृत्व में मरैना ग्रामीण एरिया में कार्यवाही करते हुए 120 अवैध केबलों को हटा कर जप्त किया गया मौके पर ही 9 वीसीआर भर कर करीब 1.6 लाख का जुर्माना भी लगाया गया। सहायक अभियंता तिवारी ने लोगों से अपील की वे बिजली की लाइनों से दूर रहे उन पर अवैध केबिल न डाले उनका इस काम से विभाग का तो नुकसान होता ही है आम पब्लिक के लिए जीवन के लिए भी खतरा हो सकता है।जिन लोगों के यहां अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं हैं वे किसी भी कार्यदिवश में बिजली ऑफिस आकर अपनी पत्रावली जमा करा सकते हैं और लोगों से कहा कि अभी ऑपरेशन उजाला चल रहा है इसमें प्रतिदिन हाथों ही हाथ घरेलू विद्युत कनेक्शन दिए जा रहे हैं।साथ ही उन उपभोक्ताओं से भी अपील की जिनके मुख्यमंत्री निःशुल्क विद्युत योजना में पहले से पंजीकरण है वे अपना 150 यूनिट्स मुख्यमंत्री मुफ्त बिजली योजना में पंजीकरण कर के अपने घर की छत पर 1.1 किलो वाट का सोलर मुफ्त लगवा सकते हैं।तिवारी ने लोगों से अपील की वे राज्य सरकार द्वारा जारी रियायती योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेवेऔर विद्युत चोरी से न करें।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान
