February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पांच दिसम्बर को दिल्ली रामलीला मैदान को कूच करेंगे शिक्षक,टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बारह राज्यों के शिक्षक एकत्रित होंगे

1 min read
Spread the love

पांच दिसम्बर को दिल्ली रामलीला मैदान को कूच करेंगे शिक्षक,टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बारह राज्यों के शिक्षक एकत्रित होंगे

बांदा

जनपद में अधिकारियों के निरीक्षण में अच्छा कार्य करने वालो शिक्षकों की कोई चर्चा नहीं,न ही मीडिया में अच्छे कामों को बताते,निरीक्षण का उद्देश्य केवल कमियां ढूंढना

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की इकाई बांदा के पदाधिकारियों की एक बैठक राजा देवी डिग्री कॉलेज के सभागार में जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री प्रजीत सिंह ने कहा कि शिक्षकों की भर्ती पूर्व निर्धारित सेवा शर्तों के आधार पर हुई है ।बीस साल पहले हुई भर्ती को आज के परिप्रेक्ष्य में देखना सरासर गलत है।भारत सरकार और माननीय उच्चतम न्यायालय को जमीनी हकीकत समझनी होगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने कहा कि
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा जी के नेतृत्व में बारह राज्यों से अधिक राज्यों से शिक्षक पांच दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला में एकत्रित होंगे।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिल्ली जाने के लिए ब्लॉकवार संख्या निर्धारित की गई है।जनपद बांदा से पांच सौ शिक्षक की संख्या निर्धारित है किंतु उससे कहीं ज्यादा शिक्षक दिल्ली पहुंचेंगे। संयुक्त मंत्री जय किशोर दीक्षित द्वारा संघर्ष के इस दौर में एकजुटता के साथ संघर्ष करने और प्रतिभाग करने का आवाह्न किया । जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि ब्लॉक से लेकर जनपद स्तर की शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के

लिए संगठन प्रतिबद्ध है।शिक्षकों को लेकर निगेटिव निरेटिव फैलाना आजकल फैशन हो गया है।जनपद का 95 फीसदी शिक्षक ससमय विद्यालय जाता है,अच्छा कार्य करने वाले शिक्षक को क्या कभी प्रशासनिक अधिकारियों ने सम्मानित किया है?क्या अधिकारियों को निरीक्षण के समय कोई विद्यालय अच्छा नहीं मिलता,,उसकी खबर कभी सोशल मीडिया या मीडिया में क्यों नहीं दी जाती।निरीक्षण का उद्देश्य केवल कमियां निकालना होता है कोई अधिकारी विद्यालय जाकर शिक्षकों से विद्यालय की समस्याएं नहीं पूछता,न समाधान का प्रयास।जनपद बांदा के 90 प्रतिशत से अधिक शिक्षक बीएलओ बना हुआ है,अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने विभागीय कर्मचारियों को बीएलओ से हटाकर केवल शिक्षकों पर सारे कार्य थोप दिए गए हैं।उपजिलाधिकारी कार्यालयों में तैनात लिपिक बीएलओ की ड्यूटी लगाने और काटने का खेल खेलते है,जो अधिकारियों को नहीं दिखता है।जिला प्रशासन के अधिकारी दोयम दर्जे का व्यवहार शिक्षकों से करते हैं। जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को शिक्षकों की बातों,समस्याओं को सुनना और समाधान करना होगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बांदा शिक्षक हितों,सम्मान की लड़ाई लड़ना जानता है। शिक्षकों की किसी भी शिकायत,वीडियो की जांच के बाद ही कोई कार्यवाही की जाए।।बैठक में जिला मंत्री प्रजीत सिंह जिला कोषाध्यक्ष रामसुफल कश्यप,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव,संयुक्त मंत्री जय किशोर दीक्षित सहित सभी ब्लॉक के अध्यक्ष,मंत्री, ब्लॉक संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंत्री,तहसील प्रभारी ,सह प्रभारी,समस्त जनपदीय पदाधिकारी और मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *