पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी वृताधिकारी एवं थानाध्यक्ष के साथ किया बैठक
1 min readधौलपुर राजस्थान।

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग लेकर की लंबित प्रकरणों एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा, कानून व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
आज पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी वृताधिकारी एवं थानाधिकारियों एवं
पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी में बैठक में जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आदतन बदमाशों के साथ सख्ती बरतने तथा चोरी, नकबजनी जैसे अपराधों पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत बनाने की बात कही। थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, महिला अत्याचार एवं एससी/एसटी एक्ट के मामलों का त्वरित गति से निस्तारण करने, गंभीर अपराधों एवं चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ करने, अवैध मादक पदार्थ के परिवहन की रोकथाम करने, यातायात एवं सड़क दुर्घटना मे निरन्तर कमी लाने, बीट क्षेत्र पर सतत निगरानी रखने, लंबित मामलों एव मालखाना के माल का निस्तारण अतिशीघ्र करने, निरन्तर गश्त करने एवं बदमाशों की निगरानी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय, रेंज व जिला स्तर से चलायें जा रहे विशेष अभियानों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने ई साक्ष्य, ई सम्मन, ई एफआईआर, अपराधियों के फिंगर प्रिंट लेने, प्रकरणो में चालान एफ आर की स्थिति, केस आफिसर स्कीम में चयनित केसों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी कराने के निर्देश दिए। गंभीर प्रकृति के अपराधों को शीघ्र खुलासा करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अपराधियों एवं न्यायालय से घोषित स्थाई वारंटीयों की गिरफ्तारी पर विशेष ध्यान देकर थानों के माध्यम से अधिक कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। जिले में महिला अत्याचार व कमजोर वर्ग के खिलाफ अपराधों में कमी लाने एवं नये कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में और अधिक बेहतर प्रयास करने पर जोर दिया गया है। सभी पुलिस अधिकारियों को अपने अपने इलाकों में प्रभावी गश्त व नाकाबंदी कर अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड़ करने के भी निर्देश दिए हैं। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिकाऊ हवा सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी वृताधिकारी वृत्त धौलपुर कृष्ण राज जांगिड, वृताधिकारी वृत्त मनियां राजेश शर्मा, वृताधिकारी वृत्त सैंपऊ अनूप सिंह, वृताधिकारी वृत्त बाड़ी महेन्द्र कुमार व वृताधिकारी वृत्त सरमथुरा नरेन्द्र मीणा सहित ज़िले के सभी थानों के थानाधिकारी गण उपस्थित रहें|
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान
