February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

परिवहन विभाग के द्वारा रिफ्लेक्टर अभियान व लोगों को किया जागरूक

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी व जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे रिफ्लेक्टर अभियान के अंतर्गत बरेठा व सागर पाड़ा चेकिंग पॉइंट पर रिफ्लेक्टर अभियान चलाया गया।
जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि पूरे जिले में परिवहन विभाग जांच दल रिफ्लेक्टर लगाने का काम कर रहे है। बरेठा व सागर पाड़ा चेकिंग प्वाइंटों पर विशेष रूप से यह अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कोहरे के कारण विजुअलिटी काम हो जाएगी। ऐसे में वाहनों पर यदि रिफ्लेक्टर लगे होंगे तो दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा वाहन चालकों के बीच समझाइश कराई जा रही है। कि कोहरे में वाहन चलाने से परहेज करें।
आने वाले दिनों में बढ़ती सर्दी के साथ कोहरा बढ़ेगा और वाहनों की लाइट की विजुअलिटी कम होगी। ऐसे में वाहनों पर आगे पीछे दोनों साइड में गाइड लाइन के अनुसार रिफ्लेक्टर लगा होना अनिवार्य है।
माल वाहनों पर यदि रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं तो उनके खिलाफ चालान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिन वाहनों पर अभी तक रिफ्लेक्टर नहीं लगे है। वह वाहन चालक परिवहन विभाग की गाइडलाइन के अनुसार रिफ्लेक्टर लगवाये। रात्रि में फॉग लाइट का प्रयोग करें जहां तक संभव हो दिन में सफर करें रात्रि में सफर करने से बचें। जिला परिवहन विभाग द्वारा 16 नवंबर को वर्ल्ड रिमेंबरयंस डे का आयोजन किया जाएगा जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में खोई हुई प्रतिमाओं को दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। परिवहन निरीक्षक शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि 100 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए तथा बहन चालकों के मध्य समझाइश अभियान चलाया गया।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *