बाल दिवस पर मिल्कीपुर के स्कूलों में हुए विविध आयोजन
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
विकासखंड मिल्कीपुर के विभिन्न विद्यालयों में 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस मौके पर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सुरवारा में बाल मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार की सामग्रियों को प्रदर्शित किया।इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता एवं ईनामी खेल में बच्चों ने बड़े मनोयोग से प्रतिभाग किया।पूर्व माध्यमिक विद्यालय नउवाढाक में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया यहां एमडीएम में बच्चों को खीर पूड़ी सब्जी खिलाई गई और बच्चों में स्टेशनरी बांटी गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरमारुपीपुर में बाल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और बच्चों को टॉफी बांटी गई। प्राथमिक विद्यालय करमडांडा में मुंबई के प्रसिद्ध जादूगर उमेश सम्राट की तरफ से जादू का प्रदर्शन किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमडांडा में बाल दिवस पर विविध कार्यक्रमों में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, यहां बच्चों को टाफी और चॉकलेट भी बांटी गई।

