February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुत्र ने माता-पिता को घर से निकाला, खुद खाया जहर — पुलिस की सक्रियता से बची जान

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या
हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र के रेवना पासी का पुरवा गांव में पारिवारिक कलह ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। यहां एक कलयुगी पुत्र ने न केवल अपने मां-बाप को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया, बल्कि खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार, रेवना पासी का पुरवा निवासी सुनील (32 वर्ष) पुत्र जगप्रसाद ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11:30 बजे किसी बात को लेकर घर में विवाद के बाद जहरीला पदार्थ (पोटाश) खा लिया। इनायतनगर की ओर आते समय वह रास्ते में ही बेहोश होकर गिर पड़ा।
रास्ते में युवक को गिरे देख इनायतनगर थाना के उप निरीक्षक अभिषेक, उप निरीक्षक उत्कर्ष श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल धनंजय पटेल, कांस्टेबल सागर ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही उसके माता-पिता भी थाना इनायतनगर पहुंचे। पीड़ित पिता जगप्रसाद ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सुनील करीब 15 दिन पहले दिल्ली से लौटा था। घर आने के बाद वह आए दिन विवाद करता था। कुछ दिन पहले उसने दोनों बुजुर्ग माता-पिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया और घर में ताला लगा दिया, जिससे वे दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
पिता जगप्रसाद ने बताया कि अब वे अपने बेटे के पास नहीं जाना चाहते। उन्होंने थाना इनायतनगर में एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, समय रहते इनायतनगर पुलिस की सक्रियता से सुनील की जान बचाई जा सकी, जिसके बाद गांव में इस घटना की चर्चा जोरों पर है।

दिनेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *