प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड नीतू द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजन
1 min read
धौलपुर,

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड श्रीमति नीतू द्वारा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला परिषद के पास बाड़ी रोड धौलपुर में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायकता एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया। इसके साथ ही अनुसूचित जाति व जनजातियों के लिए विरुद्ध अस्पृश्यता और अत्याचार, बाल विवाह के दुष्परिणाम, निःशुल्क विधिक सहायकता एवं महिला सशक्तिकरण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। भारत के संविधान का अनुच्छेद 39(ए) यह सुनिश्चित करता है कि न्याय तक पहुँच आर्थिक या अन्य अक्षमता के कारण किसी से वंचित न रहे। इसी संवैधानिक भावना को लागू करने के लिए संसद ने वर्ष 1987 में“ विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 पारित किया। इस अधिनियम के तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना हुई, जो 9 नवम्बर 1995 से लागू हुआ। इसी उपलक्ष्य में ’कानूनी सेवा दिवस’ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय तक पहुँच उपलब्ध कराना, आम नागरिकों में कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना, यह सुनिश्चित करना कि गरीबी या अशिक्षा किसी को न्याय से वंचित न करे, लोगों को लोक अदालतों, मध्यस्थता और सुलह जैसे वैकल्पिक न्याय तंत्रों के बारे में जानकारी देना, समाज में न्यायिक साक्षरता को बढ़ावा देना आदि है साथ ही अनुसूचित जाति व जनजातियों के लिए विरूद्ध अस्पृश्यता और अत्याचार, बाल विवाह, मीडियेशन फॉर दी नेशन अभियान, राष्ट्रीय लोक अदालत, पॉश एक्ट व नालसा हेल्पलाईन नम्बर 15100 एवं नालसा व रालसा स्कीमों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई साथ ही जिले में ग्राम न्यायालय अधिनियम 2008 के उद्देश्य को प्रभावी रूप से लागू किए जाने के संबंध में मोबाइल न्यायालयों की कार्यप्रणाली, प्रकरण दायर करने की प्रक्रिया तथा उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में भी विस्तार से बताया। साथ ही जनउपयोगी सेवाओं से संबंधित एवं न्याय आपके द्वार-लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ एवं त्वरित समाधान‘‘ एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर सदस्य राकेश कुमार परमार, महेन्द्रसिंह, मोहनप्रकाश, सीओ गाइड सीमा रिजवी, एएलटी स्काउट, भरतपुर द्वारिका प्रसाद, स्काउटर शीलेंद्र शर्मा, सीना यादव, नीतू, रानी धाकड़, प्रियंका शर्मा, तनु गुर्जर गाइडर, हरिओम शर्मा, आलोक दुबे, आयुष शर्मा व स्काउट्स गाइड्स, अध्यापक व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान
