नशीला पदार्थ 12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार
1 min readपुलिस का नशा और नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर एक्शन जारी
अयोध्या
पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉक्टर गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एवं पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देशन व क्षेत्राधिकार शैलेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी कुमार पांडे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज दिनांक 12 नवंबर को उपनिरीक्षक जय किशोर अवस्थी प्रभारी चौकी नवीन मंडी हमराही पुलिस बल द्वारा एक नफर अभियुक्त कुलदीप मिश्रा पुत्र अनूप मिश्रा निवासी ग्राम कुंवरपुर केरलाल खां थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या उम्र करीब 34 वर्ष को निकट मनीवीर बाबा स्कूल उसुरू के पास समय करीब 1:45 बजे रात्रि को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त कुलदीप मिश्रा की जामा तलाशी से 12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया। इसके संबंध में थाने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना कोतवाली नगर के अंतर्गत नवीन मंडी चौकी प्रभारी जय किशोर अवस्थी व उप निरीक्षक अखिलेश तिवारी के साथ हेड कांस्टेबल नितेश सिंह शामिल रहे।

