सचिव रेखा यादव ने किया जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण
1 min read
धौलपुर,
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश अरुण कुमार अग्रवाल के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव ने जिला कारागृह धौलपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला कारागृह में स्थापित प्रिजिन लीगल एण्ड क्लिनिक के संबंध में माननीय नालसा द्वारा जारी एसओपी में वर्णित दिशा-दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।
सचिव द्वारा निरीक्षण के दौरान जेल में बंदियों से उनके प्रकरणों, अपील, जमानत, आगामी पेशी की तारीख, आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं सभी बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली तो एक बंदी ने अपने हाथ में दर्द होने की जानकारी दी तो सचिव द्वारा जेल अधीक्षक को बंदी की जांच, दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए एवं सभी बंदियों से जातिगत भेदभाव के बारे में जानकारी प्राप्त की जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि चार नए बंदी जेल में आए है, सचिव द्वारा उनसे भी उनके प्रकरणों के बारे में जानकारी ली एवं लीगल एण्ड डिफेंस काउंसिल अधिवक्तागणों द्वारा नए बंदियों को फॉर्मेट भरकर देने के भी निर्देश दिए तथा सचिव ने बताया कि जो बंदी मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता नियुक्त करने में असमर्थ है वह बंदी लीगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्तागणों के माध्यम से निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है एवं जेल में स्थित रसोई घर का भी निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान आज के भोजन की जानकारी ली तो आज के भोजन में आलू गोभी की सब्जी, मोठ की दाल एवं चपाती पाई गई उसके बाद रसोई घर में स्थित बर्तनों एवं रोटी बनाने की मशीनों का भी बारिकी से निरीक्षण किया गया एवं बंदियों के लिए उपलब्ध टॉयलेटों एवं कपड़े धोने एवं नहाने के लिए उपलब्ध पानी का भी निरीक्षण किया एवं टॉयलेटों एवं पानी को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु सतत सफाई सुनिश्चित करने एवं संर्दी के मौसम को देखते हुए कंबल, बिस्तर रजाई गद्दे उपलब्ध कराने के भी जेल अधीक्षक को निर्देश दिए गए। बंदियों से भोजन की गुणवत्ता एवं मात्रा के संबंध में भी जानकारी ली गई।
इस मौके पर चीफ लीगल एड डिफेंस कॉउन्सिल अमित कम्ठान, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल पप्पू गुर्जर, असिस्टेंट एलएडीसी मीता अग्रवाल, आराधना शर्मा दीपक सिंह सिकरवार, स्टेनो राहुल डंडौतिया, जेल अधीक्षक सुमन कुमारी मीणा सहित कारागृह का स्टाफ एवं बंदीजन मौजूद रहे।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

