February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

माँ शारदा हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैम्प का हुआ आयोजन

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज अयोध्या


माँ शारदा फार्मेसी पैरामेडिकल कॉलेज चिखडी हैरिंग्टनगंज हॉस्पिटल में लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर कैम्प

जहां पर भारी संख्या में मरीजों ने लिया लाभ

जनपद वासियों को विशेषज्ञो द्वारा स्वास्थ्य सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माँ शारदा फार्मेसी पैरामेडिकल कॉलेज में एक विशाल निःशुल्क नेत्र,दन्त,बाल रोग एवं हृदय रोग परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया आज

यह शिविर सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक चली जिसमें हज़ारों मरीजों ने निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में चार प्रमुख विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएँ दी

बाल रोग विभाग में डॉ. प्रवीण मौर्या व नवजात शिशुओं की देखभाल, सामान्य बाल रोगों की जाँच और टीकाकरण संबंधी परामर्श भी प्रदान किया।

नेत्र विभाग में डॉ. संजय पाण्डेय ने मोतियाबिंद आँखों की रोशनी में कमी, बच्चों की दृष्टि संबंधी समस्याओं सहित अन्य नेत्र रोगों की जाँच की और निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया।

दन्त विभाग में डॉ. नेहा पाण्डेय ने पायरिया, दाँतों की सड़न,साँसों की दुर्गंध,मसूड़ों से खून आना आदि समस्याओं की जाँच कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित कीं।

हृदय रोग विभाग में डॉ. मनीष मिश्रा ने हृदय संबंधी रोगों के साथ-साथ सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी सभी मरीजों को परामर्श दिया।

इस अवसर पर डॉ. अखंड प्रताप सिंह एवं डॉ. राकेश भी उपस्थित रहे और योगदान दिया।

हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. राजेश शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला ने सभी विशेषज्ञो डॉक्टरों का स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनके सेवा भाव की सराहना की।

जहां पर श्री शुक्ला ने कहा कि “ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है, और माँ शारदा हॉस्पिटल इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगा
दिनेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *