February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगी पानी की टंकी जर्जर,रेलिंग टूटकर लटक रही

1 min read
Spread the love

सीएचसी बल्दीराय में जर्जर पानी की टंकी,रेलिंग टूटकर लटक रही

बड़ा हादसा टलने की आशंका,अधीक्षक बोले,उच्च अधिकारियों को भेजी शिकायत

सुलतानपुर।

बल्दीराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगी पानी की टंकी जर्जर होकर खतरा बन गई है। टंकी की रेलिंग का हिस्सा टूटकर नीचे लटक गया। घटना से अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों व तीमारदारों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने आशंका जताई कि थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा करा सकती है।सीएचसी अधीक्षक डॉ.अजय प्रताप सिंह ने बताया कि टंकी काफी पुरानी है और खराब स्थिति में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा, टंकी के जर्जर होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। जल्द मरम्मत की कार्यवाही की जाएगी।अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन अस्पताल परिसर से गुजरते हैं। ऐसे में जर्जर टंकी किसी भी वक्त गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से तुरंत कदम उठाने की मांग की है,ताकि मरीजों व स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *