परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने नुक्कड़ नाटक के तहत, यमराज ने सिखाया वाहन चालकों को यातायात नियम
1 min readयमराज ने सिखाया वाहन चालकों को यातायात नियम का सबक
परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने नुक्कड़ नाटक का किया आयोजन
धौलपुर, राजस्थान

जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी व जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के दिशा निर्देशन में जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत गुलाब बाग ट्राफिक पॉइंट पर यातायात नियमों को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि यातायात पुलिस के सहयोग से सकल दिगंबर जैन समाज व यूटॉवर्स के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
जिसमें यमराज स्वयं चित्रगुप्त के साथ सड़क पर उतरे और वाहन चालकों को यातायात नियम का सबक दिया। उन्होंने यातायात नियमों की पालना न करने वाले चालकों को रोककर उन्हें हिदायत दी कि यदि वे यातायात नियमों की पालना नहीं करेंगे तो परलोक में मिलेंगे। यमराज ने कहा कि प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है जिस जागरूकता के माध्यम से काम किया जा सकता है।
इस अवसर पर परिवहन निरीक्षक हेमंत शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इसके लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समझाएं कराई गई।
जिला यातायात प्रभारी बलविंदर सिंह ने कहा कि आज नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वाहन चालकों के बीच समझाइश अभियान चलाया गया। उनसे अपील की गई कि वह जब भी वहां चलाएं यातायात नियमों का पालन करें। खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों के जीवन का भी ध्यान रखें। विभाग द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों संबंधित पंपलेट का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर यमराज के रूप में बनवारी जैन, चित्रगुप्त के रूप में विमल जैन, यूटयुबर्स शहनाज खान, जफर मोहम्मद, इम्तियाज खन ,फैजान ख़ान व राहुल खान ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से अध्यक्ष धनेश जैन, मंत्री अमित जैन, पवन जैन, अजय जैन, अजीत जैन , विनय जैन, बंटी जैन ,बालवीर जैन, राहुल जैन व चंद्रेश जैन मुख्य रूप से उपस्थित थे।
….हा हा हा .. यम हैं हम… हम हैं यम… की आवाज पर वाहन चालक और यातायात नियमों कि भविष्य में पालना करने की कसम खाई।
जैसे ही यमराज बिना हेलमेट वाहन चालक की मोटर साइकिल के सामने आए मोटर साइकिल चालक डर के कांपने लगा और हाथ जोड़कर गुजारिश करने लगे कि वह भविष्य में सदैव यातायात नियमों की पालना करेगा।
नाटक मंचन को देखकर राहगीर रुक गए और यमराज के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। परिवहन विभाग द्वारा बहुत ही रोचक तरीके से लोगों में यातायात नियमों की पालना को लेकर यह अभियान चलाया गया। न्याय दर्शन संस्था की ओर से रंजीत दिवाकर एडवोकेट उपस्थित थे।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान
