February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,एक दूसरा घायल

1 min read
Spread the love

रूदौली में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,दूसरा घायल

घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी पहुँचे विधायक रामचंद्र यादव

अयोध्या।

रूदौली कोतवाली क्षेत्र के ममरेज नगर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब टेंट की सेलिंग उतारते समय दो युवक करंट की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मनोज यादव (25 वर्ष) पुत्र रामसागर यादव निवासी ममरेज नगर के रूप में हुई है। घायल युवक राकेश रावत पुत्र त्रिभुवन को आनन-फानन में सीएचसी रूदौली ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामचंद्र यादव अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को घायल के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।साथ ही मृतक के परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किये।वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि टेंट की सेलिंग उतारते समय लोहे की पाइप 11 हजार हाईवोल्टेज तार के संपर्क में आ गई, जिससे दोनों युवक करंट की चपेट में आ गए। अचानक हुए इस हादसे से गांव में मातम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *