February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सीवरेज सफाई की दो मशीनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

1 min read
Spread the love

अब तंग गलियों में होगी मशीनों से सफाई, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सीवरेज सफाई की दो छोटी मशीनों को दिखाई हरी झंडी

18.50 लाख रुपए की लागत से सीवरेज मेनहोल सफाई के लिए खरीदी गई मेनहोल क्लीनिंग ग्रैब मशीनें : अनिल विज

चंडीगढ़

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने व तंग गलियों में सीवरेज मेनहोल की सफाई प्रभावी तरीके से करने हेतु 18.50 लाख रुपए की लागत से दो “मेनहोल क्लीनिंग ग्रैब मशीनें” खरीदी गई है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज प्रात: दोनों मशीनों को अम्बाला छावनी में अपने आवास पर हरी झंडी दिखाते हुए शहर में सफाई कार्य के लिए रवाना किया। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि तंग गलियों में सीवरेज साफ करने के लिए दो गाड़ियां लगाई गई है। जिन स्थानों पर सीवरेज सफाई के लिए बड़ी गाड़ी नहीं जा सकती वहां सीवरेज मेनहोल सफाई के लिए यह गाड़ियां कारगर साबित होगी। उन्होंने बताया कि छोटी गलियों में मेनहोल की सफाई के लिए दिक्कत आती थी जहां बड़ी गाड़ियों से सफाई संभव नहीं हो पाती थी, मगर अब इन दोनों छोटी गाड़ियों के आने से सफाई बेहतर होगी। इस अवसर पर जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन हरभजन सिंह व अन्य मौजूद रहे।

गौरतलब है कि मेनहोल क्लीनिंग ग्रैब मशीन हाईड्रौलिक बकेट लगा होता है, हाईड्रौलिक सिस्टम से मेनहोल में गंदगी को खींचकर ऊपर लाया जाता है तथा उसे माशीन पर ही फिक्स बकेट पर डाला जाता है। इस प्रक्रिया में पूरा कार्य मशीन के माध्यम से ही किया जाता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *