निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के नेतृत्व में हुई बैठक संपन्न
1 min readकौशल दुबे ने निषाद पार्टी कार्यक्रम में दिखाई संगठनात्मक शक्ति
डॉ. संजय निषाद के लंभुआ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी
सुल्तानपुर

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के नेतृत्व में शनिवार को लंभुआ में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं वार्ड नंबर 17 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रबल दावेदार कौशल दुबे ‘केपी बाबा’ ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
कौशल दुबे ने दर्जनों वाहनों से अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया, जिससे आयोजन में भारी भीड़ उमड़ी। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी के नेतृत्व में पिछड़ा एवं निषाद समाज आज पहले से कहीं अधिक संगठित और सशक्त हुआ है।
डॉ. संजय निषाद की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सदैव समाज के उत्थान के लिए संघर्षरत रहते हैं।
जयसिंहपुर के सोनौरा बिझुरी निवासी कौशल दुबे ने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी पंचायत चुनाव में वे पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे और निषाद पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।
