March 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

BJP नेता की हत्या सोते समय माथे के बीच अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

1 min read
Spread the love


सहारनपुर

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में शुक्रवार की रात बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात को रात में उस समय अंजाम दिया गया जब बीजेपी नेता आंगन में चारपाई पर और परिवार के अन्य सदस्य कमरों में सो रहे थे. घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब बहू चाय देने के लिए गई थी.

सहारनपुर के नकुड़ इलाके के गांव डिडोली में आंगन में सो रहे भाजपा अंबेहटा मंडल के उपाध्यक्ष 65 वर्षीय धर्म सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. भाजपा नेता का शव चारपाई पर खून से लथपथ मिला. शनिवार सुबह जब उनकी पुत्रवधू चाय देने गई तो वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए.खून से लथपथ शव देखकर उसकी चीख निकल गई. बहू की चीख सुन परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उनके पैरों तले से भी जमीन खिसक गई. शव देख परिजनों में कोहराम मच गया. हत्या की सुचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

धर्म सिंह का बेटा सुशील भी अंबेहटा भाजपा मंडल के महामंत्री के पद पर है. बेटे सुशील ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 9 बजे वह पिता को चाय देने गया था. तब सबकुछ ठीक था. पिता घर के पीछे आंगन में सो रहे थे. उसके बाद परिवार के सभी लोग सो गए.
सुबह करीब 6:45 बजे जब उसकी पत्नी उनको चाय देने गई, तब घटना की जानकारी हुई. चारपाई पर खून से लथपथ शव पड़ा था. आसपास खून ही खून बिखरा था. उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी. उनका परिवार 2014 में भाजपा में शामिल हुआ था.ग्रामीणों ने धर्म सिंह की हत्या की सुचना पुलिस को दी. आनन फानन में एसपी देहात सागर जैन और कई थानों की पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और बारीकी से घटना स्थल की जांच की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि धर्म सिंह की गोली मारकर हत्या की गई है. परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. परिजनों से भी पूछताछ की जा रहीं है. धर्म सिंह के माथे पर एकदम बीचो-बीच में गोली मारी गई थी. हर पहलू पर जांच की जा रही है.
ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले धर्म सिंह बसपा में महिपाल माजरा के करीबी थे. वह भाजपा में मंडल उपाध्यक्ष के पद पर थे. उनकी पत्नी का 15 साल पहले निधन हो गया था. उनके चार बच्चे हैं, 3 बेटे और एक बेटी. बेटी बोल और चल नहीं सकती.सबसे बड़े बेटे सुमिल के पास बीराखेड़ी गांव में पंजाब नेशनल बैंक की फ्रैंचाइजी है. दूसरे बेटे अमित कोरी के पास यूको बैंक की फ्रैंचाइजी है. छोटे बेटे सुशील भाजपा में अंबेहटा मंडल के महामंत्री हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *