February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गुड्स सेमिंरेटन का धर्म निभाएं-दीपक शर्मा 250 वाहनों से वसूला करीब 12 लाख से अधिक जुर्माना

1 min read
Spread the love


धौलपुर, राजस्थान

जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी व जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के दिशा निर्देशन में जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा अवैध वाहनों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि विभाग द्वारा 250 वाहनों को जप्त किया गया है। जिनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई अमल में लाई गई और करीब 12 लाख से अधिक जुर्माना राशि वसूल की गई है यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
परिवहन विभाग द्वारा राजकीय महाविद्यालय धौलपुर में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा ने महाविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अच्छे मददगार के रूप में अपना मानव धर्म निभा सकते हैं जिसके लिए राजस्थान सरकार द्वारा आपको प्रोत्साहन के रूप में 10 हजार रूपये की राशि भी प्रदान की जाएगी। परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जागरूकता के माध्यम से ही कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल को गोल्डन आवर्स में नजदीकी चिकित्सालय पहुंच क्या आप अच्छा सेमीरिटर्न बन सकते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वह जब तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण न कर लें वाहन ना चलाएं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है लेकिन जब तक आम नागरिक यातायात नियमों के प्रति सजग नहीं होगा सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं लाया जा सकती। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ गिर्राज सिंह मीणा ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा समय-समय पर जन जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं हम सब का यह नैतिक दायित्व होना चाहिए कि हम उन्हें सहयोग प्रदान करें और केवल चालान के भय से नियमों की पालना न करें। बल्कि यातायात नियमों को अपने जीवन में आत्मसात करें।
इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ अंजुल सिंह ने कहा कि आज का विद्यार्थी कल का नागरिक होता है। इसलिए विद्यार्थी जीवन में जो बातें बताई जाती हैं वह हमेशा जीवन भर काम आती है। परिवहन विभाग के माध्यम से अति महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई गई। जो हमेशा उनके लिए उपयोगी रहेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरे लोगों को भी नियमों की पालना के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर न्याय दर्शन संस्था के सचिव रंजीत दिवाकर ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। इसलिए हम सबको सामूहिक रूप से लोगों को जागरूक करना पड़ेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के डॉ. रिता सिंह, विनोद गर्ग, देवेंद्र कश्यप, अमर गोस्वामी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में परिवहन निरीक्षक द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों की पालना को लेकर शपथ ग्रहण कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *